उद्यानिकी (Horticulture)

लाख की खेती का तरीका

  • जगदीश कुमार . शिल्वी यादव, गरिश्मा सिंह,  विक्रम वर्मा
    राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अम्बिकापुर

4 मई 2021, अम्बिकापुर । लाख की खेती का तरीका – लाख एक बहुपयोगी राल है जो एक सुक्ष्म कीट का दैहिक स्त्राव है लाख के उत्पादन करने के लिए पोषक वृक्षों जैसे कुसुम पलास व बेर अथवा झाड़ीदार पौधों जैसे भालिया की आवश्यकता पड़ती है हमारे देश में पैदा होने वाली लाख का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा झारखण्ड राज्य से प्राप्त होता है छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल अन्य प्रमुख लाख उत्पादन राज्य है महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्यप्रदेश और असम के कुछ क्षेत्रों में भी लाख की खेती की जाती है। लाख उत्पादन मे छत्तीसगढ़ देश का सबसे बड़ा लाख उत्पादन राज्य है जिसने वर्ष 2008 एवं 2009 मे 7200 टन के साथ रिकार्ड कायम किया। यह देश के लाख उत्पादन का 42 फीसदी है ।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ की प्राप्त आंकडों के अनुसार भारत लाख उत्पादन की दृष्टि से विश्व मे सर्वप्रथम देश है।

लाख फसल

Lakh-crop1

Advertisements
Advertisement
Advertisement
भारत मे कुसमी और रंगीनी दो प्रकार की लाख फसल होती है। कुसमी लाख कुसुम के पौधों पर होती है जबकी रंगीनी लाख मुख्यत पलाश बेर के पोधे पर पाले जाते हैं।
कुसमी तथा रंगीनी दोनों से एक वर्ष में दो दो फसल ली जाती है कुसमी लाख से ठंड और गर्मी समय की क्रमश: अगहनी और जेठवी फसल ली जाती है अगहनी फसल के लिये शिशु कीट संचारण जुन जुलाई और जेठवी फसल के लिये जनवरी फरवरी माह में करते हैं। यही फसल क्रमश: जनवरी, फरवरी तथा जून जुलाई में काटते हैं।
कुछ पेड़ों पर जिन पर लाख कीट पनप सकते हैं। पर भारत में जिन पेड़ों पर लाख उगाया जाता है। कुसुम खैर-बेर पलाश-घोट अरहर, शीशम पोर, शरीफा आदि ।
लाख की अच्छी फसल के लिए पेड़ों को खाद देकर उगाया जाता है और काट छांट तैयार किया जाता है जब नए प्ररोह निकलकर प्रर्याप्त बड़े हो जाते तब उनपर लाख बीज बैठाया जाता है।

कीट पालन की अवस्थाए
पेड़ों की कटाई छंटाई

पोषक पेड़ों मे कोमल तथा रसदार टहनियां पाने के लिए पेड़ों की हल्की कटाई छंटाई एक निश्चित समय में आवश्यक है जिससे इसके कीट का पालन आसानी से किया जा सके। कुसुम वृक्ष के लिए कटाई छंटाई जनवरी फरवरी एवं जुन जुलाई मे की जा सकती है पलाश के वृ़क्ष की कटाई छंटाई हमेशा पतझड़ के बाद नई कोपले आने के पहले की जानी चाहिए। बेर फसल की कटाई छंटाई मई महीने में करना चाहिए।

बीहन लाख से संचारण

यह कीट पोषण पोधों के डठंलों में रहते हंै जिनमें शिशु कीट निकलते है ईन डंठलों को बीहन लाख कहते हंै। लाख कीट को पोषक पेड़ों पर संचारित करने के लिए बीहन लाख की 6 इंच 9 इंच लम्बी 3 से 4 डंठलों का बंडल बना लिया जाता है जिसे लाख पोषक पेड़ों के कई स्थानों पर डालियों के समान्तर ऊपर की ओर बांध देते हैं इन बीहन लाख से शिशु कीट बाहार आकार नई टहनियों पर रेंगने लगते हैं और बाद मे कोमल एवं रसदार टहनियों पर हमेशा के लिए बैठ जाते हंै।

Advertisement
Advertisement
फूंकी उतारना

बीहन लाख से शिशु कीट निकल जाने के बाद बंधी लाख डंठलों को फूंकी कहते शिशु कीट के बीहन लाख से निकल जाने के बाद डंठलो को पेड़ से हटा लेना चाहिए अन्यथा इसमें मौजूद शत्रु कीट बीहन लाख से जन्मे शिशुओं पर आक्रमण करना शुरू कर देते हैंं।

Advertisement
Advertisement
फसल कटाई

रंगीनी लाख की ग्रीष्मकालीन और वर्षा कालीन फसल संचारण क्रमश: 8 और 4 महीने बाद परिपक्व हो जाती है। इसी प्रकार कुसमी की ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन फसल को क्रमश जुन जुलाई और जनवरी फरवरी में तैयार हो जाती हैं परिपक्व फसल को फिर से बीहन लाख के लिए उपयोग करना हो तो पेड़ों पर सही समय पर अर्थात कीटों से निकलने के समय से काटते हंै लेकिन यदि छिली लाख के रूप में उपयोग करना है तो समय से पहले भी काटा जा सकता हैं।

छिलाई

फसल परिपक्व होने के बाद लाख युक्त डंठलों तथा फूंकी लाख डंठलों मे से इस को खुरचकर अलग किया जाता है इस विधि को लाख को छायादार स्थान में जमीन पर फैलाकर सुखाया जाता है तथा सुखाने के बीच-बीच में छिपी लाख को पलाटना पड़ता है ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement