Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

नई फसल बीमा योजना की सराहना

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिनों नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर नई फसल बीमा योजना जारी करने पर बधाई दी। श्री चौहान ने कहा कि स्वतंत्र भारत में यह एक ऐतिहासिक योजना है जिसमें कि किसानों एवं खेती से जुड़े हर पहलू का विशेष ध्यान रखा गया है। इस योजना से किसानों के विकास और खेती के व्यवसाय से जुड़े हर पहलू का बारीकी से अध्ययन कर, समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा इस योजना में किया जा सकेगा।
श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को मध्यप्रदेश द्वारा लगातार चौथी बार कृषि कर्मण अवार्ड से नवाजे जाने की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश नित नये आयाम स्थापित कर रहा है।
श्री चौहान ने प्रदेश में चल रही फ्लेगशिप योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मनरेगा, स्वच्छ भारत अभियान आदि के बारे में भी बताया। श्री चौहान ने बताया कि हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा जारी स्टार्टअप फंड योजना की तरह मध्यप्रदेश ने भी इस तरह की योजना प्रदेश के उद्यमियों के लिए शुरू की है। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री को उज्जैन में 22 अप्रैल 2016 से शुरू होने वाले सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों से भी अवगत कराया।