फसल की खेती (Crop Cultivation)

जानिए सरसों की किस्म पूसा महक (जेडी-6) की विशेषतांए

20 जुलाई 2023, भोपाल: जानिए सरसों की किस्म पूसा महक (जेडी-6) की विशेषतांए – सरसों की किस्म पूसा महक मुख्य रूप से उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में खेती के लिए उपयुक्त है। यह उत्तर पूर्वी और पूर्वी राज्यों में सितंबर की बुआई के लिए अत्यधिक उपयुक्त हैं। इसके अलावा यह एनईआर और ई क्षेत्रों के चावल के खेतों के लिए उपयुक्त फसल है।

मुख्य विशेषताएं 

इस किस्म की औसत बीज उपज 17.5 क्विंटल/हेक्टेयर है और इसके बीजों में 40% तेल की मात्रा होती है। इसे परिपक्व होने में लगभग 118 दिन लगते हैं।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement