गर्मी के इस मौसम में घर को रखें तरोताजा ये पौधे
25 मार्च 2026, नई दिल्ली: गर्मी के इस मौसम में घर को रखें तरोताजा ये पौधे – जी हां ! गर्मी के इस मौसम में घर को तरोताजा रखने के लिए कुछ पौधे उपयोगी हो सकते है। ऐसे पौधों की जो घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ घर को तरोताजा रखें. अगर आप भी ऐसे पौधों की तलाश में है तो तुलसी, एलोवेरा, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट जैसे पौधे आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकते हैं, जो घर की सुंदरता के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएंगे.
तुलसी का पौधा लगभग हर भारतीय घर में सम्मान के साथ लगाया जाता है. साथ ही इस पौधे की यह खासियत है कि यह गर्मियों में आसानी से पनपता है और वातावरण को भी सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और इस पौधे को एक औषधीय पौधा भी कहां जाता है, जिसका उपयोग दवाइयों में किया जाता है और अगर इस पौधे को आप अपने घर के गार्डन में लगाते हैं तो आपको यह लाभ मिल सकते हैं-
- हवा को शुद्ध करने में सहायक
- औषधीय गुणों से भरपूर
- सीमित देखभाल में तेजी से बढ़ता
एलोवेरा एक ऐसा औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग स्किन, बालों के लिए किया जाता है. इसलिए यह पौधा हर घर की पहली पसंद है और आप इस पौधे को घर में लगाते हैं तो घर को सजावटी लुक दें सकते हैं.
मुख्य लाभ
- त्वचा के लिए लाभकारी
- कम पानी में भी जीवित
- सजावटी लुक देता है
मनी प्लांट को ‘लो-मेंटेनेंस’ और ‘फास्ट-ग्रोइंग’ पौधा माना जाता है. घर के अंदर हरियाली जोड़ने का सरल विकल्प और यह पौधा कम देखभाल में पूरे घर को हरा-भरा रखता है.
मुख्य लाभ
- इनडोर में भी शानदार ग्रोथ
- कम रोशनी में जीवित
- हवा की गुणवत्ता बेहतर करने में मदद
स्नेक प्लांट आधुनिक घरों में तेजी से लोकप्रिय हुआ है. इसकी खासियत की वजह से यह पौधा कम रोशनी और सीमित पानी में भी जीवित रहता है.
मुख्य लाभ
- रात में ऑक्सीजन रिलीज
- अत्यंत कम पानी की जरूरत
- इनडोर के लिए आदर्श
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

