फसल की खेती (Crop Cultivation)

डीएपी असली है या नकली, इसकी पहचान कैसे करें?

03 जून 2024, भोपाल: डीएपी असली है या नकली, इसकी पहचान कैसे करें? – कृषि उत्पादन बढ़ाने में उर्वरकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसान खुद आसान तरीके अपनाकर असली उर्वरकों की पहचान कर सकते हैं। सीधी के उपसंचालक (कृषि) श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ने किसानों को असली डीएपी की पहचान करने के कुछ आसान तरीके सुझाए हैं।

Advertisement1
Advertisement

असली डीएपी की पहचान कठोर दानेदार, भूरा, काला या बादामी रंग का होता है। नाखूनों से तोड़ने पर यह आसानी से नहीं टूटता। यूरिया की तरह डीएपी भी मुट्ठी में भरकर फूंक मारने पर हल्का गीला हो जाता है। इसके दानों में चूना मिलाकर हाथ से रगड़ने पर तीक्ष्ण गंध आती है। तवे पर धीमी आंच में गरम करने पर इसके दाने फूलकर बड़े हो जाते हैं।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement