एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

महिंद्रा Gromax ने किसानों के लिए लॉन्च किए 8 नए ट्रैक्टर, हर मौसम और फसल के लिए परफेक्ट

04 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: महिंद्रा Gromax ने किसानों के लिए लॉन्च किए 8 नए ट्रैक्टर, हर मौसम और फसल के लिए परफेक्ट – महिंद्रा ग्रुप की सहयोगी कंपनी ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट लिमिटेड (पूर्व में महिंद्रा गुजरात ट्रैक्टर्स लिमिटेड) ने  किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक साथ 8 नए आधुनिक ट्रैक्टर लॉन्च किए हैं। इन ट्रैक्टरों को खास तौर पर भारत की विविध कृषि जरूरतों और जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनमें 2WD और 4WD सेगमेंट के मॉडल शामिल हैं, जो हर मौसम और फसल के अनुरूप शानदार प्रदर्शन देने में सक्षम हैं।

इनमें सबसे खास है भारत का पहला 50 हॉर्सपावर (HP) से कम क्षमता वाला फैक्ट्री-फिटेड कैबिन ट्रैक्टर। यह ट्रैक्टर किसानों को आरामदायक और सुरक्षित काम करने का अवसर देता है, खासकर मुश्किल मौसम में। ये ट्रैक्टर अत्याधुनिक डीजल इंजन और बेहतर गियर बॉक्स तकनीक से लैस हैं, जिससे ईंधन की बचत के साथ परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है। ग्रोमैक्स ने इन ट्रैक्टरों को बागवानी, सुपारी की खेती, धान की रोपाई, आलू की खेती, भारी ढुलाई जैसे कई कृषि कार्यों के लिए तैयार किया है। कंपनी का यह नया पोर्टफोलियो किसानों की सभी जरूरतों को पूरा करते हुए खेती को ज्यादा उत्पादक और सुविधाजनक बनाएगा।

भारत का पहला सब-50 HP कैबिन ट्रैक्टर

ग्रोमैक्स ने Trakstar Kavach Series के तहत भारत का पहला 50 HP से कम क्षमता वाला कैबिन ट्रैक्टर लॉन्च किया है। यह ट्रैक्टर नॉन-एसी वेरिएंट में उपलब्ध है और आने वाले समय में एसी मॉडल भी बाजार में आएगा। इसका फैक्ट्री-फिटेड कैबिन किसानों को वर्ष भर मौसम की मार से बचाता है और काम के दौरान आराम प्रदान करता है।

8 नए मॉडल्स की विशेषताएं

1. Trakstar Kavach Series – AC और Non-AC कैबिन विकल्प के साथ, 545 4WD और 550 4WD मॉडल्स।
2. Trakstar 525 4WD NT (25 HP) – संकरी कतारों के लिए, खासकर अंतर-फसली खेती में उपयोगी।
3. Trakstar 525 2WD (25 HP) – बागवानी के लिए आदर्श।
4. Trakstar 540 HT (40 HP) – भारी ढुलाई और धान की रोपाई के लिए।
5. Trakstar 540 Orchard (40 HP) – सुपारी (अरेका नट) की खेती के लिए देश का पहला 40 HP ट्रैक्टर।
6. Trakstar 545 4WD (45 HP) – बहुउपयोगी, विभिन्न कृषि कार्यों के लिए।
7. Trakstar 550 4WD (50 HP) – आलू की खेती और पडलिंग के लिए उपयुक्त।
8. Trakstar 550 HT (50 HP) – भारी कृषि कार्यों के लिए खास।

Advertisement
Advertisement

त्योहारों पर किसानों के लिए खास ऑफर

ग्रोमैक्स ने बताया है कि ये ट्रैक्टर अक्टूबर 2025 से देशभर के डीलरशिप्स पर उपलब्ध होंगे। त्योहारों के मौके पर कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में खरीदारों को विशेष योजनाओं और गारंटीड गिफ्ट भी दिए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस के प्रेसिडेंट विजय नाकरा ने कहा है कि ग्रोमैक्स का उद्देश्य किसानों को बेहतर तकनीक उपलब्ध कराकर उनकी उत्पादकता बढ़ाना है। उन्होंने 50 HP से कम क्षमता वाले कैबिन ट्रैक्टर को लॉन्च करना कंपनी के लिए गर्व का विषय बताया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement