एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

सितंबर 2025 में महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री में 50% की रिकॉर्ड बढ़त, GST कटौती और नवरात्रि ने बढ़ाई मांग  

03 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: सितंबर 2025 में महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री में 50% की रिकॉर्ड बढ़त, GST कटौती और नवरात्रि ने बढ़ाई मांग – महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस ने सितंबर 2025 में ट्रैक्टरों की बिक्री में बड़ा उछाल देखा है। इस महीने घरेलू बाजार में 64,946 ट्रैक्टर बेचे गए, जो पिछले साल सितंबर में बिके 43,201 ट्रैक्टरों की तुलना में 50% ज्यादा है।

इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण सरकार द्वारा ट्रैक्टरों पर लगने वाले GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) में कमी और इस साल नवरात्रि का त्योहार सितंबर में पड़ना बताया गया है। नवरात्रि की वजह से किसानों की खरीदारी पहले के मुकाबले जल्दी शुरू हो गई, जिससे बिक्री में बढ़ोतरी हुई।

सितंबर 2025 में महिंद्रा ने कुल 66,111 ट्रैक्टर बेचे, जिनमें से 1,165 ट्रैक्टर निर्यात किए गए। निर्यात में भी 10% की वृद्धि हुई है।

कंपनी के अध्यक्ष वीरेज नाकरा ने क्या कहा?

महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिजनेस के अध्यक्ष, वीरेजय नकड़ा ने कहा, “हमारी सितंबर की बिक्री शानदार रही। इसका बड़ा कारण ये रहा कि इस बार नवरात्रि सितंबर में ही शुरू हो गई, जिससे त्योहारों की खरीद जल्दी शुरू हुई। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा GST में की गई कटौती से ट्रैक्टर खरीदना सस्ता हुआ, जिससे किसानों ने ज्यादा खरीदारी की। ऊपर से अच्छा मानसून, खरीफ फसलों की अच्छी उम्मीद और ज्यादा बुवाई ने भी किसानों का भरोसा बढ़ाया है।”

सितंबर 2025 में बिके इतने ट्रैक्टर

बिक्री का प्रकारसितंबर 2025 (FY26)सितंबर 2024 (FY25)% बदलावअप्रैल-सितंबर 2025 (YTD FY26)अप्रैल-सितंबर 2024 (YTD FY25)% बदलाव
घरेलू बिक्री64,946 ट्रैक्टर43,201 ट्रैक्टर50% बढ़ी2,47,336 ट्रैक्टर2,06,236 ट्रैक्टर20% बढ़ी
निर्यात (एक्सपोर्ट)1,165 ट्रैक्टर1,055 ट्रैक्टर10% बढ़ी9,689 ट्रैक्टर8,613 ट्रैक्टर12% बढ़ी
कुल बिक्री66,111 ट्रैक्टर44,256 ट्रैक्टर49% बढ़ी2,57,025 ट्रैक्टर2,14,849 ट्रैक्टर20% बढ़ी

महिंद्रा के बारे में

महिंद्रा ग्रुप, जो 1945 में स्थापित हुआ था, भारत की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। यह कृषि, वाहन, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त और कई अन्य क्षेत्रों में काम करता है। कंपनी का मकसद ग्रामीण और शहरी जीवन को बेहतर बनाना है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements