Uncategorized

किसानों की आय दोगुना करने का रोडमेप बनाएं

आगर में बनेगा कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्ष 2022 तक प्रदेश के किसानों की आमदनी दोगुनी करने का रोडमेप बनाया जायेगा। इसका नोडल विभाग किसान-कल्याण एवं कृषि विकास रहेगा तथा इसमें उद्यानिकी, पशु चिकित्सा आदि विभाग शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर आगर में बनाया जायेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें व्यापक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीणा, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव पशुपालन श्री प्रभांशु कमल, प्रमुख सचिव उद्यानिकी श्री अशोक वर्णवाल आदि अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कॉर्ड योजना भारत शासन का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में स्वाईल हेल्थ कॉर्ड बनाने का काम और तेज किया जाये। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने में उद्यानिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उद्यानिकी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया जाये।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर आगर में बनाया जायेगा। इसका काम शीघ्र शुरू किया जायेगा। उन्होंने कृषि विभाग से जुड़े अन्य कार्यक्रम की भी जानकारी प्राप्त की।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement