कपास बुवाई में आई तेजी – देश में 222 लाख हे. में हुई बोनी
| नई दिल्ली/ भोपाल। देश में दलहनी फसलों से मोहभंग कर किसानों का रुझान इस वर्ष कपास जैसी नकदी फसल की ओर बढ़ा है। किसान कपास की बोनी तेजी से कर रहे हैं। अब तक गत वर्ष की तुलना में दोगुने से भी अधिक क्षेत्र में कपास की बोनी कर ली गई है। जहां गत वर्ष अब तक 19.07 लाख हेक्टेयर में कपास की बोनी हुई थी। वह इस वर्ष 46.10 लाख हेक्टेयर में हो गई है। वहीं म.प्र. में अब तक 20 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ की बोनी हुई है। देश में अब तक कुल 222.30 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुआई की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 187.03 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई थी। |
कृषि मंत्रालय के मुताबिक 38.93 लाख हेक्टेयर में धान, 18.80 लाख हेक्टेयर में दाल, 38.12 लाख हेक्टेयर में मोटा अनाज, 47.52 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 46.10 लाख हेक्टेयर में कपास की बुआई की गई है। जबकि गत वर्ष अब तक धान 39.08, दलहन 13.04, मोटे अनाज 35.41, गन्ना 44.82 एवं कपास की बोनी 19.07 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसी प्रकार तिलहनी फसलों की बोनी 25.90 लाख हेक्टेयर एवं जूट व मेस्ता की बोनी 6.93 लाख हेक्टेयर में की गई है।
| देश में खरीफ की बुवाई (लाख हेक्टेयर)
फसल इस वर्ष गत वर्ष धान 38.93 39.08 Advertisement
Advertisement
दालें 18.80 13.04 Advertisement
Advertisement
मोटा अनाज 38.12 35.41 तिलहन 25.90 28.35 गन्ना 47.52 44.82 जूट और मेस्ता 6.93 7.25 कपास 46.10 19.07 Advertisement
Advertisement
कुल 222.30 187.03 |

