Uncategorized

श्री शुक्ला खाद्य नागरिक आपूर्ति के संचालक बने

3 जिलों के कलेक्टर बदले

भोपाल। राज्य सरकार ने गुना, धार और बुरहानपुर जिलों के कलेक्टरों सहित छह आईएएस अफसरों के तबादले गत दिनों कर दिए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग आयुक्त श्री विवेक पोरवाल को राज्य औद्योगिक विकास निगम एवं ट्रायफेक का एमडी बनाया है। गुना कलेक्टर श्री राजेश कुमार जैन सामान्य प्रशासन के अपर सचिव होंगे। पीडब्ल्यूडी उपसचिव श्री बी विजय दत्ता को गुना कलेक्टर बनाया गया है। धार कलेक्टर श्रीमन शुक्ला खाद्य नागरिक आपूर्ति संचालक होंगे। बुरहानपुर कलेक्टर श्री दीपक सिंह को धार की जिम्मेदारी दी है। एकेवीएन ग्वालियर के एमडी श्री सतेन्द्र सिंह अब बुरहानपुर कलेक्टर होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement