Uncategorized

समस्या- मैं सिट्रोनेला घास को लगाना चाहता हूं कब लगाते हैं, कैसे लगाते हैं विस्तार से बतायें।

Share

सुरेश रघुवंशी, जामई
समाधान- आप सिट्रोनेला घास की खेती करना चाहते है इससे एक तेल की प्राप्ति होती है। वर्तमान में इसकी खेती का विस्तार हो रहा है आप निम्न करें।

  • इसको लगाने का समय जुलाई-अगस्त माह है या फिर फरवरी-मार्च में भी लगाया जा सकता है। यह समय सर्वाधिक उत्तम होता है।
  • इसकी कटिंग को ‘स्लिप्स’ कहा जाता है। जिसे 5 से 8 इंच गहराई पर लगाया जाता है। द्य कतार से कतार दूरी 60 तथा पौध से पौध 30 से.मी. रखी जाती है।
  • बिजाई उपरांत खेत में नमी होना जरूरी है।
  • एक एकड़ क्षेत्र में 22000 ‘स्लिप्स’ लगाये जाते हंै।
  • दो सप्ताह बाद नई पत्तियां आना शुरू हो जाती हंै।
  • खाली स्थान भरने का कार्य जरूर करें।
  • इसकी प्रजातियों में मंजूषा, मंदाकिनी ,बायो 13 आदि प्रमुख हैं।
  • खेत में तैयारी करते समय गोबर खाद डालें।
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *