Uncategorized

देश में खरीफ बुवाई प्रारंभ

नई दिल्ली। देश में खरीफ की बोनी प्रारंभ हो गई है। जानकारी के मुताबिक अब तक खरीफ फसलों का कुल बुवाई रकबा 81.33 लाख हेक्टेयर तक हो गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय यह रकबा 72.31 लाख हेक्टेयर रहा था। मौसम विभाग द्वारा सामान्य बारिश की भविष्यवाणी तथा प्री मानसून की वर्षा के बाद बोनी प्रारंभ हुई है। अब तक 5.51 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई हुई है, जबकि 1.64 लाख हेक्टेयर में दलहन, 47.39 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 14.06 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई कर ली गई है।

देश में खरीफ फसलों की बुवाई स्थिति (लाख हे. में)
फसल इस वर्ष गत वर्ष
धान 5.51 4.52
दलहन 1.64 1.2
मोटे अनाज 4.59 3.89
तिलहन 1.27 0.94
गन्ना 47.39 44.82
जूट एवं मेस्ता 6.88 7.07
कपास 14.06 9.88
कुल 81.33 72.31
Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement