Uncategorized

स्वच्छ भारत अभियान से छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित : राज्यपाल

जनेकृविवि के छात्र 180 दिन गांव में रहते हैं : डॉं. बिसेन

जबलपुर। राजभवन भोपाल में सम्पन्न स्वच्छ भारत अभियान हेतु आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की 100 दिन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में उपस्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉं. पी.के. बिसेन ने विवि की कार्ययोजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी कि जनेकृविवि से संबंधित प्रदेश के समस्त कृषि महाविद्यालयों के चतुर्थ वर्ष के छात्र रावे (ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव) के अन्तर्गत लगातार 6 माह (180 दिन) तक गांव में ही किसानों के साथ रहकर कृषि की उन्नत और आधुनिक तकनीक से अवगत कराते हैं और कृषि संबंधी विश्वविद्यालय, केन्द्र और प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं और स्वच्छ भारत अभियान सहित विभिन्न राष्ट्रीय योजनाओं की जानकारी भी देते हैं। डॉं. बिसेन ने आगे बताया कि इस अभियान में हमारे छात्र बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्रों के इस अतुलनीय कार्य हेतु एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जायेगा और समग्र अभियान की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाकर इसे भारत सरकार की स्वच्छ भारत अभियान की वेबसाईट पर समय-समय पर अपलोड किया जायेगा। इस अभियान से जुडे छात्रों को विश्वविद्यालय पुरस्कृत करेगा एवं साथ ही भारत सरकार द्वारा भी पुरस्कृत किया जायेगा। आगामी दिनों वर्ष 2018-19 के लिये रावे के तहत लगभग 347 छात्र-छात्राएं 65 गांव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसमें 200 छात्र एवं 127 छात्राएं कृषकों के साथ मिलकर स्वच्छ भारत अभियान को गति प्रदान करेंगे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement