Uncategorized

इस वर्ष खरीफ बुवाई में तेजी

563 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी

नई दिल्ली/भोपाल। देश में अब तक 563.17 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुवाई की गई, जबकि पिछले वर्ष इसी समय 521.80 लाख हेक्टेयर बुवाई की गई थी। कृषि मंत्रालय के मुताबिक अब तक 125.77 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई हुई है, जबकि 74.61 लाख हे. में दलहन, 113.06 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज, 47.94 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 90.88 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है। इसी प्रकार तिलहनी फसलों की बोनी 104 लाख हेक्टेयर में, गन्ना 47.94 लाख हे. में एवं जूट व मेस्ता 7 लाख हेक्टेयर में बोया गया है।

Advertisement
Advertisement
देश में बुवाई स्थिति (लाख हे. में)
अनाज  इस वर्ष गत वर्ष
चावल 125.77 120.32
दलहन 74.61 60.28
मोटे अनाज 113.06 98.79
तिलहन 103.92 115.75
गन्ना 47.94 45.22
जूट एवं मेस्ता 6.98 7.51
कपास 90.88 73.93
कुल 563.17 521.8

प्रदेश में 76 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी

इधर मध्यप्रदेश में खरीफ सीजन में इस वर्ष अब तक 76 लाख 37 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी की जा चुकी है। प्रदेश में इस वर्ष 132 लाख 46 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की बोनी का कार्यक्रम तय किया गया है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से बोनी में तेजी आई है। प्रदेश में इस सीजन में अब तक कुल 248.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य में 13 जुलाई तक 6 जिलों में सामान्य से अधिक, 24 जिलों में सामान्य, 19 जिलों में सामान्य से कम और 2 जिलों में अल्पवर्षा हुई है। कृषि विभाग ने किसानों को इस वक्त दलहन फसलों में उड़द, मूंग और तिलहनी फसल में तिल की तेजी से बोनी करने की सलाह दी है।

Advertisement8
Advertisement
प्रदेश में बुवाई स्थिति (लाख हे. में)
फसल लक्ष्य बुवाई
धान 23.6 6.43
ज्वार 2.32 0.79
मक्का 12.85 10.43
तुअर 6.5 3.21
उड़द 12 10.21
मूंग 2.5 1.17
सोयाबीन 53 36.2
मूंगफली 2.7 1.33
कपास 6.23 4.88
Advertisements
Advertisement5
Advertisement