Uncategorized

रिलायंस फाउंडेशन द्वारा रबी फसलों पर कृषि संगोष्ठी

Share

उमरिया। देश की प्रतिष्ठित संस्था रिलायंस फाउंडेशन ने उमरिया जिले के ब्लॉक ककरैली के ग्राम सलैया में विगत दिनों एक दिवसीय कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसका विषय रबी फसलों में सामयिक सलाह था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं कृषि विशेषज्ञ के रूप में कृषि विज्ञान केन्द्र उमरिया के डॉ. के.व्ही. सहारे और पूर्व उपसंचालक डॉ. एम.पी. मिश्रा उपस्थित थे। उन्होंने किसानों को आगामी रबी फसलों की बुआई के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बीज दर व जैविक बीजोपचार के साथ-साथ खेतों में केंचुआ खाद की महत्व एवं चना व गेहूं की क्षेत्रवार अनुशंसित किस्मों पर चर्चा की व रबी फसलों में सबसे ज्यादा दीमक और उकटा रोग के नियंत्रण की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए बताया कि खेती में बढ़ रही उत्पादन लागत को कम करने के लिए जरूरी है कि किसान जैविक खेती अपनाये और साथ ही जैविक रोग एवं कीटनाशकों का उपयोग करें। कार्यक्रम में सलैया ग्राम के अलावा अन्य 3 गांवों के किसान भी उपस्थित थे। जिन्होंने विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।उल्लेखनीय है कि रिलांयस फाउन्डेशन विगत दो वर्षों से प्रदेश के अनेक जिलों में किसानों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रही है। जिससे जुड़ कर प्रदेश के लाखों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अंतर्गत किसानों को एक नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 18004198800 जारी किया है। जिस पर किसान सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े सात बजे तक संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *