Uncategorized

पॉली हाऊस में भी जैविक खेती

Share

भोपाल। पॉली हाऊस में जैविक पद्धति से पान, खीरा, टमाटर एवं धनिया की गुणवत्ता पूर्ण पैदावार देखकर म.प्र. के भ्रमण पर आए तेलंगाना के कृषक दल ने आश्चर्य व्यक्त किया। यह 21 सदस्यीय दल भोपाल स्थित वाल्मी संस्थान के भ्रमण पर आया था। दल को जैविक खेती विशेषज्ञ डॉ. जी.एस. कौशल ने जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दल को श्याम जैविक पॉली हाउस गोलखेड़ी, पाटीदार जैविक सब्जी प्रक्षेत्र परवलिया सड़क (भोपाल) एवं कृषि विज्ञान केन्द्र इच्छावर का भ्रमण कराया। वाल्मी के निदेशक श्री राजेश मिश्रा ने भी म.प्र. में जैविक खेती की प्रगति कृषकों को बताई।
दल के प्रभारी श्री चंद्रशेखर ने पाली हाऊस में जैविक पद्धति ने उत्पन्न फसलों, कीटनाशक रहित तथा विष रहित सब्जी उत्पादन प्रणाली को सराहा। साथ ही वे के.वी. के. इच्छावर एवं देवास टेकरी में हो रहे जैविक कार्यों से प्रभावित हुए। उन्होंने दल के सदस्यों को जैविक खेती करने के लिये प्रोत्साहित किया। के.वी. कें इच्छावर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. कनोजिया ने वर्मी कम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *