राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा में दो दिवसीय मिलेट मेला एवं कृषक सम्मेलन का आयोजन

18 मार्च 2026, खंडवाखंडवा में दो दिवसीय मिलेट मेला एवं कृषक सम्मेलन का आयोजन – कृषक कल्याण वर्ष-2026 के उपलक्ष्य में राज्य मिलेट मिशन एवं तिलहन मिशन अंतर्गत दो दिवसीय मिलेट मेला एवं कृषक सम्मेलन का आयोजन नवीन अनाज मंडी खंडवा में किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय विभागों एवं निजी कृषि आदान कंपनियों के प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए गए। कृषक सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शुभारम्भ  अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गोड़ा और जिला पंचायत अध्यक्ष  प्रतिनिधि  श्री सुदेश वानखेड़े ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री श्रीराम चौधरी के अलावा उप संचालक कृषि श्री नितेश कुमार यादव, परियोजना संचालक आत्मा श्री ए.एस. सोलंकी एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।  

उप संचालक कृषि श्री यादव ने इस अवसर पर राज्य मिलेट मिशन एवं तिलहन मिशन के संबंध में कृषकों को जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी सत्र अंतर्गत मिलेट फसल एवं तिलहन फसल के उत्पादन एवं उपयोगिता के संबंध में बताया गया। कार्यक्रम में कृषकों से ई-टोकन, नरवाई प्रबंधन से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें सही उत्तर देने वाले  कृषकों  को  पुरस्कार वितरित किए  गए ।  श्री ए.एस. सोलंकी परियोजना संचालक आत्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements