राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया में दो दिवसीय उद्यानिकी किसान प्रशिक्षण आयोजित

18 मार्च 2026, दतियादतिया में दो दिवसीय उद्यानिकी किसान प्रशिक्षण आयोजित –  उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने तथा उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से 16 मार्च से 17 मार्च  तक वृंदावन वाटिका में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को बागवानी से संबंधित योजनाओं, प्राकृतिक खेती, मौसम एवं तापमान के प्रभाव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराते हुए फसलों के उत्पादन में वृद्धि तथा बागवानी से अधिक लाभ अर्जित करने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है। साथ ही किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि वे इनका लाभ लेकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में किसान भाग लेकर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements