राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ जिले में ई-विकास प्रणाली के अन्तर्गत प्रशिक्षण आयोजित

21 मार्च 2026, झाबुआझाबुआ जिले में ई-विकास प्रणाली के अन्तर्गत प्रशिक्षण आयोजित –  मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने एवं किसानों को आवश्यक संसाधनों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ई-विकास प्रणाली की शुरूआत  की गई है। यह एक डिजिटल प्रणाली है, जिसका उद्देश्य किसानों को उर्वरक प्राप्ति में होने वाली समस्याओं जैसे- लम्बी  कतारें , काला बाजारी, अनियमित वितरण एवं बिचौलियो की भूमिका को समाप्त करना है।

 जिला कलेक्टर नेहा मीना के द्वारा प्रदत्त निर्देश के अनुक्रम में जिले के समस्त विकासखण्ड यथा थांदला, पेटलावद, मेघनगर, झाबुआ, रामा, राणापुर में ई-विकास प्रणाली (वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान) अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित किए गए।  उक्त प्रशिक्षण में जिले के समस्त कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक पंचायत, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (बी-पेक्स), विपणन संघ के डबल लॉक केन्द्र प्रभारी को ई- टोकन जनरेशन संबंधि जानकारी जैसे किसान पंजीकरण, भूमि की जानकारी, नजदीकी अधिकृत उर्वरक विक्रेता, रिटेलर मोबाइल एप के माध्यम से उर्वरक वितरण इत्यादि प्रदान की गई।

आयोजित प्रशिक्षण में विकासखण्ड थांदला में उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला झाबुआ श्री एन.एस. रावत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश मंडलोई व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत झाबुआ उपस्थित होकर प्रशिक्षण सम्पन्न करवाया गया। निरन्तरता में राणापुर विकासखण्ड में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राणापुर व रामा विकासखण्ड में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामा व तहसीलदार की उपस्थिति में सहायक संचालक कृषि श्री एस.एस. रावत, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के श्री गोविन्द वर्मा द्वारा जिले के समस्त विकास खंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण सम्पन्न करवाया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements