टीकमगढ़: जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम अंतर्गत क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित
29 मार्च 2026, टीकमगढ़: टीकमगढ़: जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम अंतर्गत क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित – बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया (बीआईएसए) के जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत आज कृषि विज्ञान केंद्र (केव्हीके) टीकमगढ़ में क्रेता-विक्रेता बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, मंडी व्यापारियों से उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें डायरेक्ट मार्केट से जोड़ना था।
बैठक में मंडी के व्यापारियों और किसानों के बीच खुली चर्चा हुई, जहां किसानों ने अपनी फसलों की बिक्री में आने वाली चुनौतियों, मूल्य निर्धारण, परिवहन और गुणवत्ता संबंधी मुद्दों को रखा। व्यापारियों ने भी अपनी मांगें और सुझाव साझा किए, जिससे दोनों पक्षों के बीच बेहतर समझ विकसित हुई। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को क्लाइमेट रेसिलिएंट (जलवायु अनुकूल) बीज, तकनीक और बाजार लिंकेज प्रदान करने पर जोर दिया गया।
बीआईएसए के प्रतिनिधियों ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए अनुकूल कृषि पद्धतियों पर प्रकाश डाला। बैठक में किसान कल्याण वर्ष 2026 के संदर्भ में भी चर्चा हुई, जो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए समर्पित है। प्रतिभागी किसानों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें सीधे खरीदारों से जुड़ने का मौका मिला, जो उनकी आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। यह बैठक जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में संसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ के अधिष्ठाता डॉ डीएस तोमर, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ बी एस किरार एवं अन्य वैज्ञानिक, श्री बीरेंद्र सिंह परमार, सहायक कृषि यंत्री श्री डीलेश्वर बंदेवार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री तिवारी, बीआईएसए प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. पंकज कुमार, आजीविका मिशन से श्री रमेशचंद जैन, पतंजलि से श्री भुवनेश्वर राय उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

