विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकिसं पांढुर्ना ने ज्ञापन सौंपा
07 अप्रैल 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत , पांढुर्ना): विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकिसं पांढुर्ना ने ज्ञापन सौंपा – भारतीय किसान संघ ( भाकिसं ) पांढुर्ना द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को 12 बिंदुओं में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम अलका एक्का को सौंपा। इस दौरान कार्यवाहक तहसीलदार अश्विनी गोहिया सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
भाकिसं द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 10 अप्रैल से शुरू करने , सहकारी समिति का ऋण जमा करने की तारीख 30 अप्रैल करने , ताकि किसान शून्य प्रतिशत ब्याज का लाभ ले सके। इसके अलावा गेहूं की पराली जलाने पर एफआईआर नहीं करने ,ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का पंजीयन शुरू करने ,ई टोकन से किसानों को खाद वितरित करने। 2023 में मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत किसानों का सहकारी समितियों का दो लाख रु तक का ब्याज माफ करने की घोषणा की गई थी ,इसमें जो किसान ब्याज माफी से वंचित रहे उनका ब्याज माफ करने , सहकारी समिति में केसीसी ऋण जमा करने के बाद दो -तीन दिन में पुनः ऋण देने ,जायद की मूंगफली , ज्वार और उड़द की फसल की सरकारी खरीदी करने , जायद फसलों पर भी केसीसी देने ,प्राकृतिक आपदा से हुई गेहूं -चना की फसल की नुकसानी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करने ,भूली जलाशय में डूब क्षेत्र को मोरडोंगरी गाइड लाइन से मुआवजा देने आदि की मांग की गई। किसान श्री रोशन कलम्बे द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का पंजीयन शुरू करने एवं श्री राहुल बेलखड़े ने जायद की सभी फसलों पर भी केसीसी ऋण देने की मांग की गई ।
ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार जायसवाल ,जिला मंत्री श्री नीरज दुबे ,संगठन मंत्री श्री पूरनलाल शर्मा ,किसान श्री मनोहर सिंह ठाकुर , श्री योगेश हिंग्वे , श्री उपासराव भादे, श्री किशोर गोरे, श्री मदन हजारे सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन तहसील मंत्री श्री रविशंकर गोरे ने किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

