सिवनी में आम फल बहार की नीलामी प्रक्रिया 8 और 9 अप्रैल को
07 अप्रैल 2026, सिवनी: सिवनी में आम फल बहार की नीलामी प्रक्रिया 8 और 9 अप्रैल को – सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग सिवनी डॉ. आशा उपवंशी ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के अधीनस्थ रोपणियों में आम फल बहार की नीलामी की जानी है। प्रस्तावित नीलामी तिथि 08 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे शासकीय संजय निकुंज सिवनी रोपणी एवं शासकीय प्रोजनी आर्चर्ड सिवनी रोपणी में दोपहर 03:00 बजे से की जाएगी।
इसी तरह 09 अप्रैल 2026 को प्रात: 11:00 बजे शासकीय संजय निकुंज गनेशगंज रोपणी में तथा शासकीय फलोद्यान लखनादौन में फल बहार आम की नीलामी दोपहर 03:00 बजे की जाएगी। 15 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे शासकीय रोपणी सुकतरा में तथा 16 अप्रैल 2026 को दोपहर 03:00 बजे शासकीय संजय निकुंज सुनवारा में तथा शासकीय रोपणी डोभ में प्रातः: 11:00 बजे की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया में इच्छुक व्यापारी भाग ले सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

