Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में गन्ने की खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपए प्रति क्विंटल हुई, पुराने सत्र का भी मिलेगा बढ़ा हुआ भुगतान  

11 अक्टूबर 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ में गन्ने की खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपए प्रति क्विंटल हुई, पुराने सत्र का भी मिलेगा बढ़ा हुआ भुगतान – छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपए प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है। इस फैसले का लाभ पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने के भुगतान में भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल दिलाना, खेती को लाभकारी बनाना और किसान परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में संगठन मंत्री मनीष शर्मा, महामंत्री नवीन शेष सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान गन्ना उत्पादक किसानों के हितों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों की मांग और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने का निर्णय लिया। साथ ही, पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने का भुगतान भी बढ़ी हुई दर के अनुसार करने का फैसला किया गया।

किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी किसानों के हितों को अपनी नीतियों और निर्णयों के केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरतों और समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील है। किसान हित से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता के साथ निर्णय लिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों की समृद्धि से मजबूत होगा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण समृद्धि में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेती-किसानी मजबूत होगी तो गांवों की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। गांवों की समृद्धि से ही छत्तीसगढ़ के विकास का रास्ता प्रशस्त होगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिले और कृषि उनके लिए सम्मानजनक व लाभकारी आजीविका का माध्यम बने। गन्ने की खरीदी दर बढ़ाने का निर्णय भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है।

भारतीय किसान संघ ने जताया आभार

गन्ना किसानों के हित में लिए गए निर्णय के लिए भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि खरीदी दर बढ़ने से प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी मेहनत का बेहतर प्रतिफल प्राप्त होगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture