सीहोर: ई-टोकन व्यवस्था से उर्वरक वितरण, अधिकारी कर रहे निरीक्षण
02 अप्रैल 2026, सीहोर: सीहोर: ई-टोकन व्यवस्था से उर्वरक वितरण, अधिकारी कर रहे निरीक्षण – कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से किसानों को उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
इसी क्रम में भैरूंदा तहसीलदार श्री सौरभ शर्मा एवं कृषि एसडीओ श्री बीएस राज ने भैरूंदा स्थित रावल ट्रेडर्स उर्वरक विक्रय केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से की जा रही विक्रय प्रक्रिया की जानकारी लेकर स्टॉक एवं अभिलेखों का सत्यापन किया तथा निर्देश दिए कि किसानों को पोर्टल पर सत्यापन के बाद ही उर्वरक वितरित किया जाए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि यह विक्रय केंद्रों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि उर्वरक विक्रेताओं को पोर्टल संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त है या नहीं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

