राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

पशुपालकों के लिए राहत: 1962 पशु संजीवनी सेवा से घर बैठे मिलेगा पशु उपचार

10 फरवरी 2026, भोपाल: पशुपालकों के लिए राहत: 1962 पशु संजीवनी सेवा से घर बैठे मिलेगा पशु उपचार – पशु चिकित्सा विभाग द्वारा घर पहुंच 1962 पशु संजीवनी पशु उपचार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उक्ते सेवा का लाभ जिले का कोई भी पशुपालक 1962 पर कॉल कर ले सकता हैं। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को घर बैठे पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु प्रत्येक विकासखण्ड में पशु संजीवनी 1962 के नाम से दो-दो वाहन संचालित किए जा रहे हैं। इस सेवा के लिए 1962 पर कॉल कर प्राप्त कर सकते हैं। 1962 के माध्यम से पशुपालक पशु उपचार, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान की सेवाएँ शासन द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं।

 डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि कई बार पशु को घर से उपचार, कृत्रिम गर्भाधान आदि के लिए विभाग की संस्थाओं पर लेकर जाना पशुपालक व पशु के लिए जोखिम भरा होता है, वहीं पशु परिवहन में समय भी अधिक लगता है, ऐसी स्थिति में पशुपालक घर बैठे विभाग की सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं। 1962 कॉल सेन्टर प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक चालू रहता है तथा अवकाश दिवस में भी ये सेवाएँ जारी रहती हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement