राजस्थान: जालोर में 9-10 अप्रैल को जेआरइएसी बैठक, खरीफ 2026 की रणनीति पर होगा मंथन
11 अप्रैल 2026, जालोर: राजस्थान: जालोर में 9-10 अप्रैल को जेआरइएसी बैठक, खरीफ 2026 की रणनीति पर होगा मंथन – कृषि अनुसंधान एवं विस्तार के क्षेत्र में आगामी खरीफ सीजन की कार्ययोजना तैयार करने हेतु क्षेत्रीय अनुसंधान एवं विस्तार सलाहकार समिति (जेआरइएसी) की जोन ।।-बी की दो दिवसीय बैठक आगामी 9 व 10 अप्रैल 2026 को कृषि अनुसंधान केंद्र केशवना में आयोजित की जाएगी।
कृषि विस्तार खंड, जालोर के अतिरिक्त निदेशक रामलाल जाट ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि अनुसंधान केन्द्र केशवना जालोर, कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र सुमेरपुर तथा केवीके पाली, जालोर, बामनवाड़ा, सिरोही व रायपुर के वैज्ञानिक भाग लेंगे। इनके साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, आत्मा कृषि ग्रहायता केंद्र सुमेरपुर के अधिकारी एवं बीज निगम के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
खरीफ सीजन के लिए अनुसंधान योग्य कार्यों एवं कृषि तकनीकों पर विस्तृत मंथन कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। क्षेत्र की प्रमुख कृषि समस्याओं एवं चुनौतियों के वैज्ञानिक समाधान के लिए चर्चा की जाएगी। खरीफ 2025 में किए गए फसल प्रदर्शनों के परिणामों का विश्लेषण किया जाएगा। बैठक के दौरान मासिक तकनीकी कार्यशाला का भी आयोजन होगा जिसमें मासिक तकनीकी कार्यशाला के माध्यम से कृषि अधिकारियों को नवीनतम बीजों, उर्वरक प्रबंधन और कीट नियंत्रण की जानकारी दी जाएगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

