राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: किसान नरेन्द्र और सोहन लाल को मिली रोटावेटर के लिए भारी सब्सिडी, पराली की समस्या का हुआ समाधान व मेहनत भी हुई कम

14 फरवरी 2026, जयपुर: राजस्थान: किसान नरेन्द्र और सोहन लाल को मिली रोटावेटर के लिए भारी सब्सिडी, पराली की समस्या का हुआ समाधान व मेहनत भी हुई कम – राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित विशेष ग्राम उत्थान शिविरों में हजारों की संख्या में ग्रामीणों को राहत मिली है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने से ग्रामीण खुश हैं।

लाडपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बड़गांव में मंगलवार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में आए किसान नरेन्द्र मालव और सोहनलाल राठौड़ कृषि विभाग की कृषि उपकरण सब्सिडी योजना का लाभ पाकर काफी खुश थे। बड़गांव निवासी नरेन्द्र मालव को कृषि विभाग द्वारा रोटावेटर के लिए 72 हजार 800 रुपए की अनुदान राशि मिली है। नरेन्द्र मालव ने बताया कि पहले कटाई के बाद फसल के अवशेषों के निस्तारण में काफी मेहनत करनी पड़ती थी। रोटावेटर खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा उन्हें 50 प्रतिशत सब्सिडी दी गई। अब वे फसल की पराली को जलाते नहीं है बल्कि रोटावेटर के उपयोग से उसे बारीक कर खेत में ही मिला देते हैं इससे भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है।

बड़गांव निवासी बुजुर्ग किसान सोहनलाल राठौड़ ने कृषि विभाग की सब्सिडी योजना के तहत आवेदन किया और एक लाख 30 हजार रुपए में रोटावेटर खरीदा जिसमें उन्हें राज्य सरकार की ओर से 65 हजार रुपए का अनुदान मिला। रोटावेटर आने के बाद उन्हें अब फसल के अवशेषों के निस्तारण की कोई चिंता नहीं रही। पहले वर्ष में 4 बार फसल की हंकाई करनी पड़ती थी लेकिन अब रोटावेटर से एक बार में ही यह कार्य पूरा हो जाता है। मेहनत भी बचती है और पराली के अवशेष बारीक कर खेत की मिट्टी में ही मिला देते हैं जो खाद बनकर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाते हैं। उनके खेतों में अब पराली जलाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। सोहनलाल ने ग्राम उत्थान शिविरों के आयोजन एवं विभिन्न योजनाओं में किसानों को अनुदान प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements