राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में प्याज के उत्पादन को बढ़ावा, विभाग की यह है महत्वपूर्ण योजना

30 मार्च 2026, जयपुर: राजस्थान में प्याज के उत्पादन को बढ़ावा, विभाग की यह है महत्वपूर्ण योजना – राजस्थान में प्याज की  खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसके लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन  भी किया जा रहा है। हाल ही में राज्य के उद्यान विभाग ने एक महत्वपूर्ण योजना को लागू करने का ऐलान किया है। इसके तहत  राष्ट्रीय बागवानी मिशन के ‘समन्वित फसलोत्तर प्रबंधन’ के तहत, अब किसान अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए कम लागत वाली प्याज भंडारण संरचना  का निर्माण कर सकते हैं, जिस पर सरकार 50 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है।

उद्यान विभाग की उपनिदेशक रेणु वर्मा ने बताया कि यदि कोई किसान निर्धारित डिजाइन के अनुसार 25 मीट्रिक टन क्षमता वाली भंडारण इकाई का निर्माण करता है, तो उसे 87,500 रुपये का अनुदान स्वीकृत किया जाता है। खास बात यह है कि इस संरचना का निर्माण किसान स्वयं अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। यह संरचना किसान स्वयं अपने खेत पर कम लागत में तैयार कर सकते हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संरचना के बीच रास्ते की चौड़ाई 4 फीट या 8 फीट रखने का विकल्प भी दिया गया है, ताकि ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्याज की लोडिंग-अनलोडिंग आसान हो सके।

उद्यान विभाग के अनुसार, बीकानेर में अब तक 45 प्याज भंडारण संरचनाएं स्वीकृत की जा चुकी हैं। ये संरचनाएं बीकानेर, सुजासर, मालासर, नोखा, पांचू, श्रीडूंगरगढ़ के जसरासर, कुचौर, सालासर, साधासर, मसूरी, सिनियाला, मेयासर, थावरिया, अभयसिंह पुरा, झझेऊ क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। प्याज़ का रकबा बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र में प्याज भण्डारण स्ट्रक्चर दिखने लगे है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements