राज्य कृषि समाचार (State News)

चना एवं मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन 28 मई तक

01 अप्रैल 2026, धारचना एवं मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन 28 मई तक – मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्रालय भोपाल से प्राप्त चना, मसूर का उपार्जन नीति के निर्देशानुसार जिले में भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अन्तर्गत रबी सीजन वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में चना एवं मसूर की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उर्पाजन  30 मार्च से प्रारंभ होकर 28 मई 2026 तक किया जाना है।

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) चना का समर्थन मूल्य 5875 रुपए प्रति क्विंटल एवं मसूर का समर्थन मूल्य 7000 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में चना विक्रय किये जाने हेतु 3246 एवं मसूर विक्रय किये जाने हेतु 13 इस प्रकार कुल 3259 किसानों द्वारा पंजीयन करवाया गया हैं। उक्त जिन्सों के उपार्जन किये जाने हेतु वर्तमान में मौसम की प्रतिकूलता को दृष्टिगत शासन हित में त्वरित गति से उपार्जन, भण्डारण एवं भुगतान किये जाने हेतु  5 गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गए हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने रबी वर्ष 2025-26 विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर उपार्जन का कार्य करने हेतु जिले के बहु उद्देशीय प्रा. कृषि साख सह. समितियों को आदेशित किया गया है कि सभी समितियां म.प्र. शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति के नियम एवं शर्तों का पालन करते हुए सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर दिनांक 30 मार्च  से उपार्जन कार्य प्रारम्भ किया जाना सुनिश्चित करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements