सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री–राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: उद्यानिकी फसलों में सेंसर बेस्ड ऑटोमेशन सिस्टम के लिए आवेदन आमंत्रित  

07 फरवरी 2026, भोपाल: प्रधानमंत्री–राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: उद्यानिकी फसलों में सेंसर बेस्ड ऑटोमेशन सिस्टम के लिए आवेदन आमंत्रित  – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत प्रमोशन ऑफ सेंसर बेस्ड ऑटोमेशन सिस्टम फॉर फर्टिगेशन इन हॉर्टिकल्चर क्रॉप अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

प्रधानमंत्री-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत सामान्य वर्ग के 28, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 15 एवं अनुसूचित जाति वर्ग में 10 इस प्रकार कुल 53 इकाई लक्ष्यों हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। इसको लगाने से किसानों को अपनी फसल की जरूरत अनुसार पौधों को पानी, पौधों को पोषक तत्वों की सही मात्रा का वितरण, पूरी तरह ऑटोमेटेड कंट्रोल, उवर्रको की बचत, श्रम लागत में कमी, कम मेहनत में ज्यादा उत्पादन, खरपतवार नियंत्रण के साथ ही मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।   

उप संचालक उद्यानिकी  केके गिरवाल ने बताया कि आवेदन उद्यानिकी विभाग के MPFSTS पोर्टल पर आमंत्रित किये जाएंगे और संचालनालय भोपाल स्तर से लॉटरी के माध्यम से हितग्राहियों का चयन किया जाएगा। योजनान्तर्गत आवेदन करने हेतु पोर्टल पर कृषक आई.डी. से योजना जोड सकते है। अधिक जानकारी के लिये अपने-अपने विकासखण्ड के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में संपर्क करें। नवीन ऑनलाइन पंजीयन के लिये आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, खसरा बी-1 मोबाईल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement