बालाघाट में 19-21 मार्च को आंधी-तूफान और हल्की वर्षा की संभावना, किसानों को सावधानी की सलाह
20 मार्च 2026, बालाघाट: बालाघाट में 19-21 मार्च को आंधी-तूफान और हल्की वर्षा की संभावना, किसानों को सावधानी की सलाह – भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आगामी 19 से 21 मार्च 2026 के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में आंधी-तूफान के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।जिला कृषि मौसम इकाई कृषि विज्ञान केन्द्र बालाघाट बडगांव के वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र अगासे से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
वहीं सुबह के समय हवा में आर्द्रता 65 से 71 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 41 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान में यह भी बताया गया है कि आगामी दिनों में हवा की गति लगभग 1 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को मौसम में संभावित बदलाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

