एमपी में सीएम किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त के बारे में नया अपडेट
07 फरवरी 2026, भोपाल: एमपी में सीएम किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त के बारे में नया अपडेट – मध्यप्रदेश के किसानों को सीएम किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त के बारे में नया अपडेट सामने आया है। जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार महाशिवरात्रि के पहले प्रदेश के 81 लाख किसानों को सीएम किसान निधि की 2000 की राशि मिल सकती है। बता दें कि प्रदेश की सरकार ने अपने राज्य के किसानों हेतु सीएम किसान सम्मान निधि देने की योजना संचालित की है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त जारी करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं। 18 फरवरी को मध्य प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले किसानों को खुशखबरी मिल सकती है। अनुमान है कि 15 फरवरी से पहले यह कार्यक्रम हो सकता है। हालांकि अभी इस पर आधिकारिक मुहर लगना अभी बाकी है। सटीक तारीख को लेकर आधिकारिक सूचना अभी नहीं मिली है।
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भी फरवरी में ही आनी है। अगर इसमें देरी नहीं होती है और मध्य प्रदेश सरकार भी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त जारी कर देती है तो उनके खाते में 2 नहीं 4000 रुपये आएंगे। पीएम किसान की 22वीं किस्त को लेकर भी संभावना जताई जा रही है कि 2000 रुपये जल्द ही ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को ही मिल गई थी। लेकिन इसे बीते 3 महीने होने को आ रहे हैं, लेकिन अभी तक सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त ट्रांसफर नहीं हुई है। जबकि पिछली बार पीएम किसान का पैसा ट्रांसफर होने के कुछ ही दिनों बाद ही पैसा मिल गया था।
सीएम किसान कल्याण योजना का पैसा उन किसानों को मिलता है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं। हालांकि केंद्र सरकार की इस योजना से 32 लाख के करीब नाम काटे गए हैं। मध्य प्रदेश के किसानों की बात करें तो सीएम किसान की पिछली किस्त 82 लाख से ज्यादा किसानों में आई थी, जबकि पीएम किसान की 22वीं किस्त 81,91,274 किसानों के खाते में आई थी। आप अपना भी नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं। इसके लिए सारा पोर्टल पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


