राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल में ग्रामीण आयोजना” पर राष्ट्रीय सम्मेलन 3-4 नवम्बर को

मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिसोदिया करेंगे शुभारंभ

03 नवम्बर 2022, भोपाल: भोपाल में ग्रामीण आयोजना” पर राष्ट्रीय सम्मेलन 3-4 नवम्बर को – स्वामित्व एवं रूरल प्लानिंग (ग्रामीण आयोजना) विषय पर दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में 3 एवं 4 नवम्बर को किया जायेगा। मध्य प्रदश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया 3 नवम्बर को प्रात: 10 बजे शुभारंभ करेंगे। कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

कॉन्फ्रेंस दो सत्र में होगी, जिसमें स्वामित्व योजना और ग्रामीण आयोजना विषय पर व्याख्यान, विशेषज्ञ समिति की सिफारिशें, समूह विमर्श, प्रश्नोत्तर-सत्र, खुली चर्चा आदि होंगे। समापन-सत्र 4 नवम्बर को अपरान्ह 3.30 से 4 बजे तक होगा।

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (02 नवम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement