राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए बड़ी राहत! बिहार में लॉन्च हुआ कृषि ऐप, अब मोबाइल पर मिलेगी खाद, मौसम और योजनाओं की जानकारी

04 अप्रैल 2026, भोपाल: किसानों के लिए बड़ी राहत! बिहार में लॉन्च हुआ कृषि ऐप, अब मोबाइल पर मिलेगी खाद, मौसम और योजनाओं की जानकारी – बिहार सरकार ने खरीफ सीजन से पहले किसानों के लिए डिजिटल पहल की है। सरकार ने “बिहार कृषि ऐप” लॉन्च किया है, जो किसानों को घर बैठे ही नजदीकी खाद दुकानों, स्टॉक की उपलब्धता, मौसम और कृषि योजनाओं की पूरी जानकारी मुहैया कराएगा। इससे खरीफ की तैयारी आसान होगी और समय की भी बचत होगी।

खरीफ सीजन में मुख्य रूप से धान की खेती होती है, और हर साल खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों को परेशानी होती है। अक्सर दुकानों के बाहर लंबी लाइनें लगती हैं और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। अब बिहार कृषि ऐप की मदद से किसान पहले से दुकानों की जानकारी देख सकेंगे और उसी आधार पर जाकर खाद खरीद सकेंगे। इससे भीड़ कम होगी और समय की बचत भी होगी।

ऐप के प्रमुख फीचर्स

किसान इस ऐप के जरिए अपने जिले और प्रखंड में मौजूद खाद दुकानों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दुकानों पर उपलब्ध खाद का स्टॉक रियल टाइम में दिखेगा और जरूरत पड़ने पर किसान ऐप से ही खाद बुकिंग कर सकते हैं। ऐप में एआई चैटबॉट भी है, जो किसानों को उनकी भाषा में जानकारी देगा और खेती से जुड़े सवालों के जवाब तुरंत उपलब्ध कराएगा।

खेती से जुड़ी अन्य सुविधाएं

बिहार कृषि ऐप सिर्फ खाद तक ही सीमित नहीं है। किसान फसल सुरक्षा, पौध संरक्षण और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा फसल की बाजार कीमत, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), सरकारी योजनाओं और नई घोषणाओं के अपडेट भी ऐप पर मिलेंगे। साथ ही, मौसम का पूर्वानुमान देखकर किसान अपनी फसल की तैयारी और सुरक्षा के उपाय समय रहते कर सकेंगे।

बिहार सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐप को डाउनलोड करें और डिजिटल खेती की सुविधाओं का लाभ उठाएं। इससे न केवल खरीफ की तैयारी आसान होगी, बल्कि खाद वितरण में पारदर्शिता और समय की बचत भी सुनिश्चित होगी। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements