राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी, 90 उपार्जन केंद्र निर्धारित

29 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी, 90 उपार्जन केंद्र निर्धारित – मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य इंदौर जिले में 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। यह खरीदी कार्य 5 मई 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें पंजीकृत किसानों से गेहूं उपार्जन किया जाएगा।

जिले में सुचारू खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कुल 90 उपार्जन केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इनमें 65 गोदाम स्तरीय केंद्र, 13 समिति स्तरीय केंद्र, 7 सायलो (स्टील सायलो) स्तरीय केंद्र तथा 5 मंडी स्तरीय केंद्र शामिल हैं। प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था भी लागू की गई है। किसान अपनी सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर संबंधित उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज विक्रय कर सकेंगे। 

स्लॉट बुकिंग के लिए किसान एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अथवा स्वयं www.mpeuparjan.nic.in वेबसाइट के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।निर्धारित स्लॉट के दिन किसान संबंधित उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर अपनी फसल का विक्रय कर सकेंगे। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर स्लॉट बुकिंग कर सुचारू व्यवस्था में सहयोग करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements