मध्यप्रदेश: भोपाल संभाग में सरसों भावांतर योजना में तेजी, 74% किसानों का सत्यापन पूरा
23 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: भोपाल संभाग में सरसों भावांतर योजना में तेजी, 74% किसानों का सत्यापन पूरा – मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, आंचलिक कार्यालय भोपाल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सरसों भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत भोपाल संभाग में किसानों के पंजीयन एवं सत्यापन का कार्य तेजी से जारी है। अब तक कुल 19,657 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनमें से 14,679 किसानों का सत्यापन पूर्ण हो चुका है। संभाग में कुल सत्यापन प्रतिशत 74.68 दर्ज किया गया है, जबकि 4,978 प्रकरण अभी लंबित हैं।
जिलेवार प्रगति की बात करें तो सीहोर जिले में 903 पंजीकृत किसानों में से 869 का सत्यापन कर 96.23 प्रतिशत है, जो भोपाल संभाग में सबसे अधिक सत्यापन है। वहीं विदिशा जिले में 5,844 पंजीकरण के मुकाबले 5,524 सत्यापन के साथ 94.52 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है। भोपाल जिले में 142 में से 127 किसानों का सत्यापन कर 89.44 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।
दूसरी ओर राजगढ़ जिले में सर्वाधिक 12,418 किसानों का पंजीयन हुआ है, जिनमें से 7,970 का सत्यापन हुआ है और यहां 64.18 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। रायसेन जिले में 350 पंजीकरण के मुकाबले 189 सत्यापन के साथ 54 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है, जो संभाग में सबसे कम है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

