राज्य कृषि समाचार (State News)

गोदाम निर्माण के लिए समिति के पास स्वयं की भूमि होना अनिवार्य

19 फरवरी 2026, जयपुर: गोदाम निर्माण के लिए समिति के पास स्वयं की भूमि होना अनिवार्य – राजस्थान प्रदेश की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण के लिए समिति के पास स्वयं की भूमि होना अनिवार्य है। सरकार ने गोदामों की भराव क्षमता के आधार पर अलग-अलग बजट और भूमि की माप निर्धारित की है।

सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार ने   स्पष्ट किया कि गोदामों का निर्माण उनकी क्षमता के अनुसार किया जाएगा। सहकारिता मंत्री के अनुसार, केवल भूमि होना ही पर्याप्त नहीं है। गोदाम निर्माण की प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित शर्तों का पालन अनिवार्य है:

वैध स्वामित्व: भूमि का पूर्णतः वैध स्वामित्व समिति के पास होना चाहिए।
अनुशंसा: संबंधित प्रबंध निदेशक (केंद्रीय सहकारी बैंक) या उप रजिस्ट्रार की सिफारिश आवश्यक है।
प्रस्ताव: उचित चैनल के माध्यम से प्रस्ताव प्राप्त होने पर बजट की उपलब्धता के आधार पर ही निर्माण की स्वीकृति दी जाती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements