राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले में 16 मार्च तक होगा चना पंजीयन, 61 पंजीयन केन्द्र बनाए

27 फरवरी 2026, इंदौर: इंदौर जिले में 16 मार्च तक होगा चना पंजीयन, 61 पंजीयन केन्द्र बनाए – रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए इंदौर जिले में चना उपार्जन के लिये किसान अपनी फसल का पंजीयन आगामी 16 मार्च तक करा सकते हैं। चना उपार्जन के लिए पंजीयन विगत 20 फरवरी से प्रारंभ हो गए हैं। जिले में चना पंजीयन के लिए पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग एवं नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय उपार्जन प्रशासकीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अध्यक्ष सहित कुल 11 सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री शिवम वर्मा है।

अपर कलेक्टर श्री रोशन राय ने बताया कि जिले में किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाई गई है। जिले की देपालपुर तहसील में सर्वाधिक 26 पंजीयन केन्द्र बनाये गए हैं। इसी तरह सांवेर में 14 और हातोद में 8 केंद्र, डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) में 5, खुडेल में 3, बिचौली हप्सी और कनाड़िया तहसील में दो-दो तथा मल्हारगंज तहसील में एक पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। इस प्रकार इंदौर जिले में कुल 61 पंजीयन केन्द्र  बनाए  गए हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements