राज्य कृषि समाचार (State News)

मूंग सिंचाई कार्यक्रम के लिए टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ का गठन

26 मार्च 2026, हरदामूंग सिंचाई कार्यक्रम के लिए टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ का गठन – वर्ष 2026 मूंग सिंचाई कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि सिंचाई नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी अजनई उपनहर श्री विनीत बोर्याले रहेंगे। श्री बोर्याले का मोबाइल नम्बर 9516852837 है।  उन्होंने  सिंचाई नियंत्रण कक्ष में प्रातः 6 बजे से 2 बजे तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी श्री यशवंत सिंह सोलंकी मोबाइल नम्बर 7354215269 तथा अमीन श्री बी.एस. वर्मा मोबाइल नम्बर 9669526404, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी श्री मधुवन उरमलिया मोबाइल नम्बर 7770999321 तथा अमीन श्री राजेश पुरी मोबाइल नम्बर 8305584622 की दूरभाष ड्यूटी लगाई है।

इसके अलावा शासकीय अवकाश दिवसों में अतिरिक्त दल के रूप में प्रातः 6 बजे से 2 बजे तक के लिये भृत्य श्री  ललित  सिसोदिया मोबाइल नम्बर 9926803224 तथा दोपहर 2 बजे से 10 बजे तक के लिये चौकीदार श्री सीताराम मोबाइल नम्बर 9301495590 की ड्यूटी लगाई गई है। सुश्री वाजपेयी ने निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी तवा दांयी मुख्य नहर चैन क्रमांक 3008 पर प्राप्त होने वाले जल प्रवाह संबंधी अभिलेख संधारण के साथ किसानों से प्राप्त शिकायतों को भी दर्ज कर, उनके निराकरण हेतु संबंधितों को उसी दिन जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements