राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी जिले में 1 अप्रैल से  ई-टोकन प्रणाली से होगा उर्वरक का वितरण

01 अप्रैल 2026, बड़वानीबड़वानी जिले में 1 अप्रैल से  ई-टोकन प्रणाली से होगा उर्वरक का वितरण –  ई-विकास प्रणाली के माध्याम से उर्वरकों का वितरण 15 जनवरी 2026 से संपूर्ण मध्य प्रदेश में उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में जिलों में हाईब्रिड मोड के माध्यम से उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। आगामी 1 अप्रैल 2026 से ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली के माध्यम से समस्त मध्यप्रदेश में शत-प्रतिशत उर्वरक का वितरण किये जाने के निर्देश है।

 किसान कल्याण तथा कृषि विकास बड़वानी के उप संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने के लिये किसान को फॉर्मर रजिस्ट्री / फॉर्मर आईडी बनाना अनिवार्य होगा। फॉर्मर आईडी के लिये किसान भाई क्षेत्र के पटवारी या लोकल युथ से सम्पर्क कर बनाई जा सकेगी। फॉर्मर रजिस्ट्री होने के बाद किसान का ई-विकास पोर्टल पर पंजीयन किया जाकर ई- टोकन जारी किया जायेगा। जिसके आधार पर किसान नजदीक के डीलर से फसल की मांग अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकेगें। ई-विकास प्रणाली किसानों को उर्वरक वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और सुगमता प्रदान करने हेतु विकसित की गई है।

ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत किसानों को उर्वरक प्राप्ति के लिए एक डिजिटल टोकन प्रदान किया जाता है, जिसमें उनकी फसल की मांग अनुसार उर्वरक की मात्रा, वितरण केंद्र, तिथि एवं समय का उल्लेख होता है। इससे वितरण केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ कम होती है और किसानों को लंबी कतारों से राहत मिलती है। समस्त उर्वरक विक्रेताओं को आगामी 1 अप्रैल 2026 से ई-विकास प्रणाली के माध्य्म से जिले में शत- प्रतिशत उर्वरक का वितरण करें, अन्यथा की स्थिति में  संबंधित  विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। अतः जिले के समस्त किसान भाई फॉर्मर रजिस्ट्री / फॉर्मर आईडी बनवाने हेतु क्षेत्र के पटवारी या लोकल युथ से सम्पर्क कर फॉर्मर आईडी बनवा लेवें । फार्मर रजिस्ट्री बनने पर किसान भाई ई-विकास पोर्टल पर ई टोकन स्वयं, सीएससी सेंटर, एमपी ऑनलाईन आदि स्थान से जारी कर उर्वरकों का अग्रिम भंडारण कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements