धार में आत्मा अंतर्गत कृषक भ्रमण दल रवाना
27 मार्च 2026, धार (कृषक जगत): धार में आत्मा अंतर्गत कृषक भ्रमण दल रवाना – सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन( आत्मा) अंतर्गत धार जिले में किसानों के दलों को राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर भ्रमण करने हेतु रवाना किया । किसानों का दल विभिन्न कृषि तकनीक को देखेगा एवं उसके अनुसार अपने खेतों पर इसका अनुसरण करेंगे । जिससे नवीन तकनीकों का विस्तार जिले में किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर राज्य के अंदर भ्रमण दल को धार विधायक श्री नीना वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया ।
ज़िले के अन्य स्थानों पर भी जनप्रतिनिधियो ने झंडी दिखाई। मनावर में श्रीमती भारती मुकेश भामदरे , कुक्षी में जनपद सदस्य श्री देवेंद्र पटेल ने झंडी दिखाई। भ्रमण दल खेती में आधुनिक नवाचारों के साथ-साथ सब्जी उत्पादन ,पशुपालन, मछली पालन, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती आदि तकनीक को समझेगा । भ्रमण दल का जिले में तैनात आत्मा अधिकारी श्री महेश बिलोने कुक्षी, श्री प्रदीप राठौर मनावर , श्री राजेश चौहान , श्री प्रेम चौहान धार ,श्री अमित चौहान उमरबन, श्री माधव मुबेल उमरवन दल का नेतृत्व करेंगे । जिला मुख्यालय पर भ्रमण दल रवाना करते समय उप संचालक कृषि श्री जी एस मोहनिया, परियोजना संचालक आत्मा श्री त्रिलोक चंद्र छावनिया, उप परियोजना संचालक आत्मा श्री के एस झणिया,कंप्यूटर प्रोग्रामर आत्मा श्री ताराचंद रावत सहित कृषि एवं आत्मा के अधिकारी उपस्थित है ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

