भिंड में नेचुरल फॉर्मिंग पर आधारित कृषक संगोष्ठी आयोजित
19 मार्च 2026, भिंड: भिंड में नेचुरल फॉर्मिंग पर आधारित कृषक संगोष्ठी आयोजित – आत्मा योजना अंतर्गत नेचुरल फॉर्मिंग पर आधारित कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन गत दिनों ग्राम हलुआपुरा में किया गया, जिसमें कृषकों को प्राकृतिक खेती में पौधों के लिए आवश्यक खाद एवं बीज शोधन कीट नियंत्रण की जैविक विधियां तथा बनाए जाने वाले जैविक खाद का प्रति हेक्टेयर उपयोग की दर इत्यादि को विस्तार से बताया गया तथा पंजीकृत जैविक खेती कृषकों के यहां स्वयं उत्पादित जैविक खाद से फसल प्रदर्शनों से लाभ पर परिचर्चा की गई।
परिचर्चा में बताया कि प्राकृतिक खेती एक ऐसी कृषि प्रणाली है, जिसमें रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और बाहरी इनपुट का प्रयोग नहीं किया जाता है।इसमें प्राकृतिक संसाधनों जैसे गोबर, गोमूत्र, पत्तियाँ और जैविक अवशेषों का उपयोग किया जाकर शून्य लागत खेती है।
संगोष्ठी कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र लहार से डॉ. नरेंद्र सिंह भदौरिया कृषि वैज्ञानिक श्री गुरु राजावत संचालक जैविक उत्पादक एवं प्रशिक्षण संस्था बड़ागांव नंबर 01 श्री दीपेंद्र शर्मा तकनीकी सहायक कृषि विज्ञान केंद्र लहार, श्री कुलदीप सिंह राजपूत एसएचडीओ उद्यानिकी, श्री विकास पटेल, श्री विष्णु शर्मा कृषि विस्तार अधिकारी इत्यादि वैज्ञानिक अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

