राष्ट्रीय बागवानी यंत्रीकरण योजना के तहत किसान सोहनलाल को बड़ी सौगात, 1.80 लाख अनुदान से मिला ट्रैक्टर
11 फरवरी 2026, भोपाल: राष्ट्रीय बागवानी यंत्रीकरण योजना के तहत किसान सोहनलाल को बड़ी सौगात, 1.80 लाख अनुदान से मिला ट्रैक्टर – मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद विकासखंड के ग्राम झांतला में शुक्रवार को संकल्प से समाधान शिविर में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बागवानी यंत्रीकरण योजना के तहत लांभावित किसान सोहन लाल पिता पन्नालाल धाकड़ को ट्रैक्टर की चाबी सौंप कर ट्रेक्टर प्रदान किया है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी, उप संचालक उद्यानिकी अतरसिह कन्नौज व अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कलेक्टर ने किसान सोहनलाल से चर्चा कर योजना तहत मिले 4.20 लाख के लाभ व 1.80 लाख के अनुदान के बारे में जानकारी ली व ट्रेक्टर का बागवानी कार्यो में उपयोग के बारे में भी चर्चा की। संकल्प से समाधान शिविर में ट्रैक्टर प्राप्त कर किसान काफी खुश नजर आ रहा था। कलेक्टर ने किसान को उद्यानिकी विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ उठाने की समझाईश भी दी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


