खरीफ सीजन में ई-वितरण प्रणाली से ही खाद वितरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर टीकमगढ़
29 मार्च 2026, टीकमगढ़: खरीफ सीजन में ई-वितरण प्रणाली से ही खाद वितरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर टीकमगढ़ – कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ सीजन में उर्वरक/खाद का वितरण ई-वितरण प्रणाली के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए ।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर किसानों को इस व्यवस्था के प्रति जागरूक करें और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण इस एप के माध्यम से कराया जाए, ताकि खाद वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर, सुश्री अंजली शर्मा तथा श्री निशांत भूरिया, सीएमएचओ डॉ. ओपी अनुरागी, डीडीए श्री मनोज कश्यप, लोकसेवा प्रबंधक श्री अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

