देवास : कृषक चौपाल में उड़द फसल लगाने के लिए किया प्रोत्साहित
20 मार्च 2026, देवास: देवास : कृषक चौपाल में उड़द फसल लगाने के लिए किया प्रोत्साहित – उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने बताया कि ग्राम गुराड़िया तथा जामनेर में कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। कृषक चौपाल में किसानों को जायद मौसम में मूंग की जगह उड़द फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उप संचालक ने किसानों को बताया कि उड़द की खेती कम लागत में अच्छी उपज और आय देने वाली फसल है। उड़द का समर्थन मूल्य 7800 तथा सरकार द्वारा 600 रूपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने किसानों को नरवाई (फसल अवशेष) जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
श्री पाठक बताया कि नरवाई जलाने से मिट्टी के उपयोगी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है तथा पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एन.एस. गुर्जर द्वारा किसानों को नरवाई प्रबंधन के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई तथा फसल अवशेषों को जलाने के बजाय खेत में ही सड़ाकर खाद के रूप में उपयोग करने की सलाह दी गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

