राज्य कृषि समाचार (State News)

सीएम डॉ. मोहन ने अन्नदाता को दी बड़ी राहत, 1.33 लाख किसानों के खातों में भावांतर योजना के 233 करोड़ रुपये ट्रांसफर

14 नवंबर 2025, भोपाल: सीएम डॉ. मोहन ने अन्नदाता को दी बड़ी राहत, 1.33 लाख किसानों के खातों में भावांतर योजना के 233 करोड़ रुपये ट्रांसफर – मध्यप्रदेश के किसानों के लिए 13 नवंबर का दिन खास रहा। उन्हें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी राहत दी। उन्होंने सोयाबीन उत्पादक किसानों के खातों में भावांतर योजना के 233 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। देवास जिले में आयोजित इस अहम कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने 183.25 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने कार्यक्रम में प्रदर्शित की गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने अन्नदाता पर पुष्पवर्षा भी की।

किसानों की वजह से प्रदेश की विशेष पहचान

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सीमा पर जवान और खेत में किसान, दोनों बराबर हैं। एक जान की बाजी लगाकर सीमा की रक्षा करता है, देश की सेवा करता है। वहीं, किसान भगवान सूर्य से आशीर्वाद लेकर लोगों की भूख मिटाने के लिए पसीने की एक-एक बूंद खेतों में बहाता है। किसानों की वजह से हमारी संस्कृति की अलग ही पहचान है। किसानों की वजह से ही पुराने जमाने से लेकर आज तक हमारे धन-धान्य भरे हुए हैं।

हमारा किसान यही प्रार्थना करता है कि सबके भंडार भरे हैं, सब आनंद से रहें, किसी के जीवन में कोई कष्ट न आए। हमारा किसान सदैव मां अन्नपूर्णा के ही ध्यान में रहता है। भगवान बलराम को हल मिलने पर ऐसा लगता है जैसे जीवन मिल गया। उन्होंने कहा कि देवास के नोट देश में प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाते हैं। देवास में अगर नोट न बने तो प्रगति रुक जाती है। किसानों की मेहनत से सोयाबीन, कपास, गेहूं सहित हर फसल लहलहाती है।

किसानों की वजह से हमारे प्रदेश की विशेष पहचान है। आज मध्यप्रदेश देश का सोयाबनी स्टेट बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोयाबीन उत्पादकों को लाभ हो रहा है। पिछली बार सोयाबीन की कीमत 4800 रुपये तक बिकी थी, इस बार यह 5328 रुपये पर बिकी। हमने पिछले साल ही किसानों को बोनस दिया था। किसानों को उसकी फसल का सही दाम मिलना चाहिए। इसी भाव के साथ देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश में भावांतर योजना शुरू की गई।

Advertisement
Advertisement

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार

मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने भावांतर योजना में 9 लाख किसानों का पंजीयन कराया और आज 1 लाख 33 हजार से ज्यादा किसानों के खातों में 233 करोड़ रुपये डाले जा रहे हैं। आपकी मेहनत का पैसा, आपके खातों में। न आपको ट्रैक्टर लाइन में लगाकर एमएसपी के लिए चक्कर लगाने की जरूरत, न कोई और परेशानी। सारी झंझट खत्म। आपने माल तुलवाया और आपका पैसा खाते में आया। हमने कहा था कि 15 दिन के अंदर आपके खाते में रुपये आएंगे और 13 तारीख को आपके खाते में रुपये आ गए।

Advertisement
Advertisement

हर सात दिन बाद लगातार मॉडल रेट निर्धारित होगा और रुपये आपके पास आते रहेंगे। भावांतर योजना के अंतर्गत 15 जनवरी तक सबकी फसल खरीदते हुए किसानों को पैसा देते जाएंगे। किसानों की नरवाई जलाने की समस्या को खत्म करने के लिए हमने सीएनजी प्लांट की योजना बनाई है। हम चाहते हैं कि किसानों के खातों में कचरे के भी पैसे आने चाहिए।

कोदो-कुटकी की फसल पर मिला 1000 रुपए का बोनस

राज्य सरकार ने मोटा अनाज खरीदने के लिए मंडला, बालाघाट, जबलपुर जैसे प्रदेश के 11 जिलों के किसानों को कोदो-कुटकी पर 1000 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया है। धान और गेहूं उत्पादक किसानों को भी बोनस का लाभ मिला है। चरणबद्ध रूप से गेहूं क कीमतें बढ़ाई जा रही है। किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए अनुदान का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में एक दिसंबर को गीता जयंती भी पूर्ण गौरव के साथ मनाई जाएगी। प्रदेश के नगर-नगर में गीता भवन बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में औद्योगीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार को पिछले दिनों भारत सरकार की ओर से 4 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement