राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच जिले में पशु चारे का निर्यात करने पर प्रकरण दर्ज

19 मार्च 2026, नीमचनीमच जिले में पशु चारे का निर्यात करने पर प्रकरण दर्ज – कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले में पशु चारा, भूसा पशु आहार की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले के बाहर पशु चारा निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है।

एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी के निर्देशन में नीमच जिले के जावद तहसीलदार श्री नवीन गर्ग द्वारा मैलानखेड़ा से राजस्थान के बडोली घाटा ले जाते पशु चारे का परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को  जब्त  किया गया है और अवैध रूप से बगैर अनुमति के पशु चारे का निर्यात करने पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

तहसीलदार श्री नवीन गर्ग ने बताया, कि नयागांव टोल नाके से जब्त किए गए पशु चारे की ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस चौकी नयागांव की अभिरक्षा में रखा गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements