भिण्ड विधायक ने फसल क्षति का किया निरीक्षण
09 अप्रैल 2026, भिण्ड: भिण्ड विधायक ने फसल क्षति का किया निरीक्षण – भिण्ड के विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने गत दिनों भिण्ड विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ग्राम सीताराम का पुरा पहुंचकर किसान भाइयों के साथ खड़े होकर उनकी पीड़ा को समझा, नुकसान का आकलन किया और संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि फसल क्षति का सर्वे कार्य व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने किसान भाईयों से चर्चा कर कहा कि मैं हर किसान भाई को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार आपके साथ है और हर संभव सहायता दिलाना हमारी प्राथमिकता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

