इंदौर में आधुनिक एवं नई टेक्नोलॉजी की मशीनों की 3 दिवसीय एक्ज़ीबिशन आज से
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे शुभारम्भ
06 फरवरी 2026, इंदौर: इंदौर में आधुनिक एवं नई टेक्नोलॉजी की मशीनों की 3 दिवसीय एक्ज़ीबिशन आज से – ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन ‘ के तत्वावधान में दाल, अनाज की अति-आधुनिक मशीनरी की एक्ज़ीबिशन ग्रेनेक्स इंडिया का आयोजन 06, 07 एवं 08 फरवरी 2026 को श्री स्वामीनारायण अक्षरधाम मन्दिर (नेमावर रोड़ चौराहा) बायपास रोड़, नायता-मुंडला, इन्दौर पर होने जा रहा है| इस एक्ज़ीबिशन का शुभारंभ 06 फरवरी को सुबह 10 बजे सम्पन्न मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर- कमलों से सम्पन्न होगा।
ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन ‘ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एसोसिएशन के तत्वावधान में दाल और सभी प्रकार के खाद्यान्नों एवं मसालो के प्रसंस्करण की नवीनतम एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी की मशीनरी की एक्ज़ीबिशन का यह अनूठा आयोजन हो रहा है | नई टेक्नोलॉजी की मशीनों से देश में दाल उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और दाल की क्वालिटी में सुधार होंगे। दाल, सरसों , धनिया, मिर्च-मसाले की बेस्ट क्वालिटी में मशीनों का बड़ा योगदान रहेगा | इस एक्ज़ीबिशन में 200 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मशीनरी निर्माता कंपनियाँ हिस्सा ले रही है।
इस एक्ज़ीबिशन का मुख्य-उद्देश्य यह है कि पूरे भारत में दाल, गेहूं , चावल, मसाले और सभी प्रकार के खाद्यान्न की क्वालिटी एवं उत्पादन को बढ़ाया जा सके, जिससे देश के दाल मिलर्स, अनाज एवं अन्य खाद्य सामग्रियों के व्यवसायी और व्यापारी नई टेक्नोलॉजी की मशीनों के माध्यम से अपने कारोबार को बढ़ा सके और हमारा देश इस क्षेत्र में अग्रणी देशों की श्रेणी में आ जाए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

