राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा में जिला उपार्जन समिति की बैठक सम्पन्न

03 फरवरी 2026, छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा में जिला उपार्जन समिति की बैठक सम्पन्न – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में  सोमवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित मिनी सभाकक्ष में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन एवं उपार्जन प्रक्रिया का निर्धारण किया गया। बैठक में शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय समितियों के गठन की जानकारी दी गई। ये समितियां किसान पंजीयन एवं गेहूं उपार्जन से संबंधित समस्त विवादों का अंतिम निराकरण करेंगी।

बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा किसान पंजीयन की अवधि दिनांक 07 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। किसान स्वयं निःशुल्क रूप से अपने मोबाइल के माध्यम से किसान एप पर घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त सेवा सहकारी समितियों, विपणन संस्थाओं तथा सशुल्क माध्यम से एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र एवं निजी साइबर कैफे के माध्यम से भी किसान पंजीयन करा सकेंगे। कलेक्टर श्री नारायन ने निर्देश दिए कि किसान गिरदावरी में फसल, रकबा एवं फसल की किस्म की प्रविष्टियां सही-सही करवाएं, जिससे पंजीयन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो एवं गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल पटेल, उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement